बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने दूसरी महिला डिफेंस कर्मी को बीच सड़क धुना

नई दिल्ली : अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें है। बता दें कि कोरोना से सेफ्टी के लिए सरकार की तरफ से अभी भी गाइडलाइंस है कि घर से बहार निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। उसके बाबजूद भी लोग मास्क नहीं लगा रहें है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार थाना क्षेत्र में कोरोना ड्यूटी में तैनात महिला सिविल डिफेंस कर्मचारी को बिना मास्क स्कूटी चला रही एक महिला को चालान के लिए रोकना भारी पड़ गया।

Beach road woman beat up female civil defense personnel

इसके बाद स्कूटी सवार महिला ने अपनी एक जानकार महिला को घटनास्थल पर बुला लिया और उसके बाद महिला ने बीच सड़क पर सिविल डिफेंस कर्मी और उसके सहयोगियों के साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते शुक्रवार की है।जानकारी के अनुसार, राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय टिकरी कलां में तैनात लाइब्रेरियन आनंद जो वर्तमान में एसडीएम पंजाबी बाग के कार्यालय से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को वह एक शिक्षक अजमेर सिंह और सिविल डिफेंस कर्मचारियों के साथ पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इस मामले की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, एक लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने और डीडीएमए के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के संबंध में आईपीसी की धारा 186/188/353/34 और 3 महामारी अधिनियम, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाम करीब 6 बजे उन्होंने स्कूटी सवार एक लड़की साधना को रोका जो बिना मास्क के थी। स्टाफ ने उस लड़की का चालान करने के लिए कहा गया। इसके बाद उस लड़की ने अपनी नियोक्ता मीनू पत्नी निरंजन सिंह गांव पीरागढ़ी को मौके पर बुला लिया। उस महिला ने चालान का भुगतान करने के बजाय कोविड ड्यूटी में लगी टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हैरानी की बात ये कि घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी उस महिला को रोकने की कोशिश की, मगर महिला ने किसी की नहीं सुनी और वह लगातार मारपीट करती है। सिविल डिफेंस कर्मियों की शिकायत पर पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *