सरकारी घोषणायें

योजना: प्रदेश के 100 और गांवों में 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति की लिस्ट तैयार, हरियाणा दिवस पर योजना होगी लागू

रोहतक : हरियाणा दिवस (1 नवंबर) से प्रदेश सरकार राज्य के 100 और गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति Electricity Supply करेगी। इसके साथ ही म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में 5487 गांव शामिल हो जाएंगे। शेष गांवों को भी जल्दी योजना Scheme में शामिल किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के 5387 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला Ranjeet Singh Choutala ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 77 प्रतिशत से अधिक गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है। 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

सांकेतिक फोटो। - Dainik Bhaskar

कुरूक्षेत्र के गांव दयालपुर से शुरू हुई थी योजना

ब‌िजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र Rural  Areas में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल Manohar Lal Khattar ने 1 जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव Village Dayalpur से इस योजना की शुरुआत की थी। हरियाणा दिवस से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के 67 गांव योजना में शामिल हो जाएंगे।

ये है नए गांवों की लिस्ट, सबसे ज्यादा सोनीपत के गांव शामिल

सोनीपत जिले के 33 गांव हरसाना खुर्द, हरसाना मालचा, सेरसा, खटकड़, साफियाबाद, सबोली, नंगल, पातला, रायपुर, शाहपुर तुर्क, किशोरा, कमाशपुर, भूरी, राजपुर, कामी, देबरू, कुराड़, सरधाना, बाली, नयाबांस, अहीर माजरा, गंगाणा, राणा खेड़ी, सिवानामल, नूरांखेड़ा, कोहला, ईशापुर खेड़ी, लाठ, जौली, बिढाल, ठसका, अहुलाना, मोहाना को इस योजना में शामिल किया गया है।

पानीपत जिले के 9 गांव है। जिनमें डिकाडला, गड़ी केवल, उझा, जलपाड़, धनशौली, उरलाना खुर्द, दरियापुर और जीतगढ़।

रोहतक जिले के 10 गांव है। गढ़ी खेड़ी, ताजा माजरा, गिरावड़, सिंगपुरा खर्द, बहुजमालपुर, सांपल, बसाना, मुरादपुर टेकना, निरोठी, खुरामपुर।

झज्जर जिले के 14 गांव है। मातनहेल, मोहनबाड़ी, झांसवा, झाड़ली, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, चेड़ा, दरियापुर, लागरपुर, अमादलपुर, बिलौचपुरा, शाहजहांपुर, कुंजिया और भिंडावास है।

कैथल जिले का 1 गांव नंदसिंह वाला शामिल है।

डीएचबीवीएन के 33 गांव योजना में शामिल

हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन ) के 33 गांव योजना में शामिल किए गए हैं। इनमें जिला चरखी दादरी के 6 गांव जगराम बास, हुई, डालावास, मांडी केहर, फतेहगढ़ और सेहुवास है। भिवानी जिले के 16 गांव कैरू, आसलवास दूबिया, आसलवास मरेटा, लहलाना, भाखड़ा, हरिपुर, गोलपुरा, ढाणी शंकर, चैनपुरा, शेरपुरा, मोईला, घड़वा, कलौंद, गुड़ा, बख्तावरपुरा, खरकारी व महेंद्रगढ़ जिले के 11 गांव बेवल, झिंगवान, खैराणा, मुंडिया खेड़ा, मुडैन, करीरा, कोटिया, बुचावास, अघियार, पाथेड़ा और कैमला शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England