MSP पर फसल बेचने के लिए किसान यहां करवाएं पंजीकरण, अंतिम तिथि बढ़ी

नारनौल : सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा के पोर्टल ( meri fasal- mera byora portal ) पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। किसानों की मांग पर अब फसल का पंजीकरण करवाने के लिए सरकार ने 28 फरवरी तक का समय दिया है। इससे पहले 15 फरवरी इस काम के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।

नारनौल के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. वजीर सिंह ने बताया कि किसान फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 28 फरवरी तक पंजीकरण स्वयं मोबाईल से या साझा सेवा केन्द्र से करवा सकते हैं। सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गेहूं, सरसों, दहलन, सूरजमुखी, चना और जौ बेचने के इच्छुक किसानों के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल खुला हुआ है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसलो का बुआई से लेकर मंडियों में बिक्री तक मदद मिलेगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के मुआवजे एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती का रकबा फसली महीना, बैंक खाता संख्या एवं मोबाईल नंबर जैसी अनिवार्य जानकारी आनलाईन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।

उन्होंने किसानों से आवाह्न किया कि संबंधित हलका पटवारी से मिलकर अपने खेत के सही किला नम्बर में सही फसल दर्ज करना सुनिश्चित करें जिससे की किसानों को आगे किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल के माध्यम से ही लागू किया जा रहा है। ऐसे में किसान इस पोर्टल पर अपने आपको जरूर पंजीकृत करवाएं।

Exit mobile version