दर्दनाक : 7 महीने पहले हुई थी शादी, अब दहेज के लिए परेशान किया तो नवविवाहिता ने लगाई फांसी

झज्जर : हरियाणा के झज्जर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 7 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुरालपक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना साल्हावास पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका साक्षी। - Dainik Bhaskar

मृतका साक्षी।

मिली जानकारी के अनुसार जिला चरखी दादरी के गांव सोफ कासनी निवासी साक्षी की शादी 26 अप्रैल 2021 को झज्जर के गांव गोरिया निवासी मोनू के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि साक्षी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलके मायके पक्ष के लोग काफी बार उन्हें समझाने के लिए ससुराल भी पहुंचे। लेकिन उनकी डिमांड बढ़ती ही गई और साक्षी को परेशान किया जा रहा था। बीती रात साक्षी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना के बाद मायके वाले गांव गोरिया पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा शव परिजनों को सौंप दिया है। साल्हावास थाना पुलिस ने साक्षी के पिता राजेश के बयान पर पति मोनू, उसके भाई जितेंद्र व सास गुड्डी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

Exit mobile version