7 महीने ही हुए थे शादी को, अब फंदे पर झूली नव विवाहिता,वजह है हैरान करने वाली

जींद : हरियाणा Haryana में एक और बेटी दहेज की बलि चढ गई है। जींद JInd के नरवाना की भगत सिंह कॉलोनी Bhagat Singh Colony में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक हिसार के कुतुबपुर गांव की रहने वाली प्रीति Preety की शादी बीती 22 फरवरी को नरवाना Narwana की भगत सिंह कॉलोनी Bhagat Singh Colony के बीरेद्र Birendra के साथ हुई थी। 

लड़की के भाई अनूप Anoop ने नरवाना शहर थाना पुलिस Police को दी शिकायत Complaint में बताया कि उसकी छोटी बहन प्रीति की गत 22 फरवरी को भगत सिंह कालोनी नरवाना निवासी बीरेंद्र Birendra के साथ शादी हुई थी। शादी के करीब एक माह के बाद ही उसकी सास अनारकली Anarkali दहेज के सामान को लेकर झगड़ा करने लगी थी। इस झगड़े में प्रीति का पति बीरेंद्र Birendra भी साथ देता था।

प्रीति अगर किसी के साथ बात भी करती तो उसका पति उस पर शक करता था और उनके बीच में झगड़ा हो जाता था। झगड़े का देखते हुए उसने अपनी बहन प्रीति Preety से फोन भी ले लिया था। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसकी बहन को दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। इससे प्रीति परेशान रहने लगी। फोन पर इसके बारे में वह कई बार बात चुकी थी।

शुक्रवार को परेशानी के चलते प्रीति ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली। फांसी लगाने के बाद उसकी बहन के जेठ तरसेम का उनके पास फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली। 

जब वे मौके पर पहुंचे तो दरवाजे बंद थे और उसकी बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। प्रीति ने पति बीरेंद्र, सास अनारकली व ननद सुमित द्वारा परेशान करने के चलते आत्महत्या की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version