सनी लियोन के साथ नजर आएगा हरियाणा का छोरा, कुरुक्षेत्र के शुभम सहरावत दिखेंगे ‘मछली’ सांग में

कुरुक्षेत्र : सपनों की नगरी मुंबई को सपने पूरे करने वाला शहर कहा जाता है। रोजाना यहां बहुत से लड़के लड़कियां अपनी आंखों में सपने सच करने की उम्मीद लेकर आते हैं। लेकिन उन सपनों को पूरा बस कुछ लोग ही कर पाते हैं। उन्ही में से एक है हरियाणा के शुभम सहरावत।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उभरते अभिनेता शुभम जयबीर सहरावत बालीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के साथ वीडियो सोंग मछली में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस गीत में बालीवुड गायिका पावनी पांडे और शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है। रंगमंच से अपने अभिनय को शुरू करने वाले शुभम वर्तमान में सपनों की नगरी मुंबई में अपनी किस्मत आजमाते हुए बड़े पर्दे का सितारा बन रहे हैं।

फीचर फिल्म शाकुंतलम में भी नजर आएंगे शुभम

निर्देशक एवं कोरियोग्राफर आदिल शेख के निर्देशन में ग्लेमएंजेल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वीडियो सोंग मछली के अलावा इसी वर्ष शुभम सहरावत जल्द ही रिलीज होने वाली फीचर फिल्म शाकुंतलम में राजा दुष्यंत के मुख्य किरदार में भी दिखेंगे। यह जानकारी न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के नाट्य निर्देशक विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में शुभम सहरावत उनके नाट्य ग्रुप से जुड़ा और पंचलाइट, खबरदार, अमानत एक शहीद की, मलबे का मालिक आदि नाटकों में अभिनय करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा।

पुष्कर थिएटर ग्रुप किया ज्वाइन

शुभम सहरावत वीडियो सांग और फीचर फिल्म मिलने के साथ साथ अपने अभियन को निखारने का काम भी साथ साथ में कर रहे हैं। शुभम मुंबई में अपने अभिनय को और निखारने के लिए अनुभव दीक्षित द्वारा संचालित पुष्कर थिएटर ग्रुप को ज्वाइन करके अभिनय की बारीकियां सीखीं। जिसके चलते सहरावत को फीचर फिल्म शाकुंतलम में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला।

इसके साथ ही अब शुभम वीडियो सोंग मछली में सह कलाकार सनी लियोन और प्रियंका मोंडल के साथ नजर आएंगे। विकास शर्मा ने बताया कि मुंबई में बड़े-बड़े सपने लेकर हर कोई जाता है, लेकिन कुछ ही लोग अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं। शुभम जयबीर सहरावत उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिसने अपने सपनों को उड़ान देते हुए न केवल खुद की पहचान बनाई, बल्कि कुरुक्षेत्र को भी गौरव प्रदान किया है।

Exit mobile version