खबर हरियाणा की

रोहिणी में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया जींद का कुख्यात बदमाश टाइगर, इलाके में फैली दहशत

सोनीपत : बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जींद का कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ टाइगर मारा गया। दोनों और से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सुबह की सैर को निकले लोग भी घरों में दुबक गए। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया दीपक उर्फ टाइगर। - Dainik Bhaskar

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, रोहिणी से बेगमपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस यहां एक मुखबिर की इस सूचना पर घेराबंदी करने पहुंची थी कि कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ टाइगर यहां छिपा हुआ है। पुलिस ने बदमाश को घेर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अुनसार, पुलिस ने दीपक को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने गोली चला दी और भागने का प्रयास किया। इसी बीच दो पुलिस कर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे आए तो उनको बदमाश ने गोली मार दी। गोली कांस्टेबल सन्नी और विकास को लगी। दोनों ने बदमाश को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान जींद हरियाणा के दीपक उर्फ टाइगर के तौर पर हुई।

रोहिणी में बदमाश दीपक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम।

राधे की हत्या के बाद निशाने पर था टाइगर

रोहिणी इलाके में पिछले कुछ दिनों से चल रही गैंगवार के बाद कई बदमाश पुलिस के निशाने पर आ गए थे। पिछले दिनों केएन काटजू मार्ग पर गैंगवार में गैंगस्टर गोगी के गुर्गे दीपक उर्फ राधे की हत्या कर दी गई थी। इसमें भी टाइगर का नाम आया था। इससे पहले 2019 में रानीखेड़ा गैस गोदाम के पास हुई एक मुठभेड़ में भी वह शामिल रहा था।

हथियारों से लैस रहता था टाइगर

दीपक उर्फ टाइगर पिछले कुछ वर्षों में खौफ का पर्याय बन गया था। वह हमेश अपने पास पिस्तौल और गोलियां रखता था। बात-बात पर गोलियां चलाना उसकी आदत में शुमार था। पुलिस की मानें तो शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान उसकी ओर से 6 गोलियां पुलिस पर चलाई गईं। पुलिस की ओर से 9 गोलियां चलीं, जिनमें उसका काम तमाम हो गया।

जब कांस्टेबल सन्नी और विकास पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो अचानक दीपक ने उन पर पास से गोली चला दी। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद उन्होंने बदमाश पर गोली चलाई और उसे वहीं पर ढेर कर दिया। दोनों सड़क पर ही खून से लथपथ हालात में गिर गए। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालात स्थिर बताई।

बदमाश दीपक को मारने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोग।

बदमाश दीपक को मारने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोग।

मोर्चरी में रखा शव

दीपक के शव को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजनों को आज ही सौंप दिया जाएगा।

टिल्लू गैंग से जुड़ा था टाइगर

जींद निवासी बदमाश दीपक उर्फ बच्ची उर्फ टाइगर दिल्ली के कुख्यात गैंग टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ था। इन दिनों दिल्ली में टिल्लू और गोगी गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। दोनों तरफ के बदमाशों ने एक दूसरे को ख़त्म करने की ठानी हुई है। गत 24 सितम्बर को रोहिणी कोर्ट में गैंगेस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की टिल्लू गैंग ने हत्या कर दी थी। तभी से गोगी गैंग ने बदला लेने की ठान ली थी। दोनो गैंगों में वर्चस्व की जंग होती रही है, जिसमे अभी तक 20 से अधिक बदमाश मारे जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England