12वीं में पढ़ने वाले घर के इकलौते बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने किया खुलासा

जींद : भटनागर कालोनी में बीती देर शाम संदिग्ध हालात में युवक ने अपने मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना था कि युवक पढ़ाई के कारण डिप्रेशन में था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

भटनागर कालोनी निवासी जोगिंद्र के 18 वर्षीय बेटे आशीष ने बीती देर शाम संदिग्ध हालात के चलते अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के दौरान परिजन अपने काम में व्यस्त थे। आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हाेंने कमरे में जाकर देखा तो आशीष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

परिजनों द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और फांसी के फंदे से उतार उसे अस्पताल पहंचाया। जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि आशीष परिवार का इकलौता चिराग था और वह 12वीं कक्षा का छात्र था।

पढ़ाई को लेकर पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था। शाम को सब कुछ सामान्य था। आशीष अपने कमरे में था। जब उसे खाने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने ने कमरे में जाकर देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना के जांच अधिकारी सुधीर ने बताया कि मृतक आशीष पढ़ाई के कारण डिप्रेशन में था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version