सरकारी घोषणायें

हरियाणा के इन कर्मचारियों के वेतन में हुई बम्पर बढ़ोतरी, बढ़ा हुआ वेतन हुआ लागू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अनुबंध पर कार्यरत कंप्‍यूटर कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी है। राज्‍य सरकार ने  विभिन्‍न सरकारी विभागों में अनुबंध पर काम कर रहे कंप्यूटर कर्मचारियों को वेतन में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है।

 

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सरकारी विभागों में अनुबंध पर काम कर रहे वेब डिजाइनर, प्रोग्रामर व डाटा एनालिस्ट, नेटवर्क इंजीनियर और सिस्टम एनालिस्ट के वेतनमान में वृद्धि की है। उनके वेतन में करीब 4500 रुपये से लेकर 5200 रुपये तक का इजाफा किया है।

राज्‍य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव ने बुधवार को कंप्यूटर प्रोफेशनल की कुछ कैटेगरी में वेतनमान बढ़ोतरी को लेकर पत्र जारी कर दिया है।

हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर व हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेश महासचिव हवा सिंह तंवर ने हरियाणा सरकार के इस कदम का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने इसका श्रेय भारतीय मजदूर संघ व हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ को दिया है। उन्‍होंने कहा कि विगत जनवरी में मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में यह मुद्दा उठाया गया था।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और प्रशासक तथा हाई कोर्ट व विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को जारी पत्र में कहा गया है कि संशोधित वेतनमान पहली अप्रैल 2020 से लागू होगा। दूरस्थ शिक्षा से एमसीए और एमटेक डिग्री करने वाले कर्मचारियों के मामले में हारट्रोन सुनिश्चित करेगा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से इसे मान्यता मिली हो।

यह रहेगा संशोधित वेतन
पद का नाम –                   श्रेणी                                        वेतन (रुपये में)
1. वेब डिजाइनर-       तीन साल तक का अनुभव –                     22,000

बेव डिजाइनर-       तीन से आठ साल तक का अनुभव –           24,000
बेव डिजाइनर-      आठ वर्ष से अधिक –                              26,000
2. प्रोग्रामर, डेटा विश्लेषक – दो साल तक का अनुभव –               29,500
प्रोग्रामर, डेटा विश्‍लेषक-   दो साल से अधिक का अनुभव –       31,850
3. नेटवर्क इंजीनियर-           तीन साल तक का अनुभव –            29,500
नेटवर्क इंजीनियर-             तीन साल से अधिक अनुभव –           31,850
4. सिस्टम एनालिस्ट-     प्रोग्रामर के रूप में पांच साल का अनुभव – 44,250
5. सीनियर सिस्टम एनालिस्ट- सिस्टम एनालिस्ट के रूप में पांच साल का अनुभव – 45,900।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England