हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में जहाँ परीक्षा केंद्र बनाये गए थे अब वहाँ..

चंडीगढ़ : पुरुष सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द हो जाने के बाद अब महिला सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। हालांकि जिन क्षेत्रों में पुरुष सिपाही भर्ती के पेपर लीक हुए थे उन क्षेत्रों में परीक्षा के केंद्र नहीं बनाये जायेंगे।

पहले जैसे हालात ना हो यानि कि इस बार पेपर लीक ना हो इसके लिए भी पुख्ता इंतेज़ाम किये गये हैं। इस बार केवल 5 जिलों में ही परीक्षा ली जाएगी और साथ ही इन पांच जिलों के सब डिवीज़नो पर भी परीक्षा के केंद्र बनाये जा रहे हैं।

एक इंटरव्यू में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह ने बताया कि महिला सिपाही भर्ती की परीक्षा 18 सितम्बर को शाम की शिफ्ट मे और 19 सितम्बर को सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में ली जाएगी। पहले केवल जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा के केंद्र बनाये जाते थे, लेकिन अब सब डिवीज़नो पर भी केंद्र बनाये गये हैं। यह परीक्षा इस बार यमुनानगर, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र और करनाल इन पांच जिलों में आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए 1100 पद हैं, जिसके लिए कुल 2.57 लाख लोगो ने आवेदन किया है।

इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

महिला सिपाही पदों की भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2020 को 4/2020 कैट नंबर 02 के तहत विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 12वीं या 10वीं पास आवेदन कर सकते थे, लेकिन दसवीं में हिंदी या संस्कृत होनी अनिवार्य थी। इसमें आवेदन के लिए आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए थी।
आरक्षित वर्ग के लिए 156 cm हाइट जरूरी है और जनरल केटेगरी के लिए 158 cm हाइट चाहिए थी।
11 फ़रवरी से 25 फ़रवरी के बीच कुल 2.57 लोगों ने आवेदन किया। जनरल केटेगरी के लिए फीस 50 रूपए थी। एससी, ओबीसी,इडब्ल्यूएस केटेगरी की महिला के लिए 13 रूपए फीस और एक्स सर्विसमैन केटेगरी वाली महिला के लिए यह निशुल्क था।

Exit mobile version