शर्मनाक : पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती महिला से स्टाफ ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पानीपत : पानीपत से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिन लोगों के पास मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी होती है जब वही लोग भक्षक बन जाए तो क्या ही कर सकते हैं। यहां एक निजी अस्पताल में एक महिला उपचार के लिए भर्ती हुई थी, जिसके साथ अस्पताल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया है. पीड़ित महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीपत के सिवाह गांव के पास पार्क हॉस्पिटल की यह घटना है। जहां एक महिला को 2 दिन पहले ही इलाज के लिए भर्ती किया गया था। यह महिला नरसिंह वार्ड में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ के सदस्य संदीप ने महिला के साथ दुराचार किया। यह सारा घटनाक्रम पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजनों ने पानीपत के समालखा थाना में अस्पताल कर्मचारी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.



Exit mobile version