महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, इलाके में बना चर्चा का विषय

फतेहाबाद : फतेहाबाद (fatehabad) के वरदान अस्पताल (vardan hospital) में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की शहर में पूरी चर्चा रही। महिला के पहले भी एक बच्चा है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव अलीकां निवासी कुलवंत कौर (kulwant kaur) पत्नी सुरेश कुमार (suresh kumar) निवासी अलीकां को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के वरदान अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला ने आज एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें एक लड़की व दो लड़के हैं, जिनको फिलहाल नर्सरी (nursery) में रखा गया है। महिला के एक साथ तीन बच्चे देने की पूरे क्षेत्र में चर्चा चल रही है।

बता दें कि इस महिला के पहले भी एक बेटी है। वहीं चिकित्सकों (doctors) का कहना है कि अक्सर आईवीएफ तकनीक (IVF Technique) से इस प्रकार दो या तीन बच्चे पैदा हो जाते हैं, लेकिन इस महिला ने नेचुरल तरीके से बच्चों को जन्म दिया है.

Exit mobile version