भिवानी: कुए से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाजें, लोगों ने देखा तो पड़ी मिली तीन लाशें

भिवानी : भिवानी जिले के गांव हसान में शुक्रवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को हिसार के निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने शवों को कुएं से निकलवाकर लोहारू के अस्पताल (Hospital) में रखवा दिया है। शनिवार को उनका पोस्टमार्टम (Postmortem) कराया जाएगा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के मायका पक्ष (maternal side) के लोगों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। चैहड़ खुर्द निवासी कविता (Kavita) की शादी हसान निवासी विकास (Vikas) के साथ हुई थी। 

विकास और कविता (Vikas & Kavita) के तीन बच्चे थे, जिनमें दो बेटे और एक बेटी थी। बताया जा रहा है कि उनके घर में किसी प्रकार के झगड़े या विवाद की कोई बात कभी सामने नहीं आई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कविता का पांच वर्षीय बेटा मनीष (Manish) और सात साल की बेटी खुशी (Khushi) स्कूल से लौटे थे। दोनों बच्चों के अलावा दो साल के बेटे अमन (Aman) को लेकर कविता अपने खेत में स्थित कुएं (Well) पर गई और उसमें छलांग लगा दी। 


आसपास के लोगों को घटना के बारे में तब पता चला जब उन्हें बच्चे के रोने की आवाज (Crying) कुएं से आई। लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो चारों कुएं में गिरे हुए थे। ग्रामीणों ने इसके बारे में परिजनों (Family Members) को सूचित किया और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। इस घटना में 30 वर्षीय कविता, पांच वर्षीय मनीष और सात वर्षीय खुशी की मौत हो चुकी थी, जबकि दो वर्षीय अमन की हालत गंभीर बनी हुई थी। अमन को उपचार के लिए हिसार (Hisar) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के समय कोई नहीं था घर पर
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय विकास या परिवार का अन्य कोई सदस्य घर पर नहीं था। देर शाम जब वे घर पर आए तो उन्होंने कविता और बच्चों को तलाशना शुरू किया। इसी दौरान पूरे मामले के बारे में पता चला।

सूचना मिलते ही गांव में दौड़ी पुलिस
बहल थाना पुलिस को हसान में हुई इस दर्दनाक घटना के बारे में पता चला तो थाने से पुलिस की एक टीम तुरंत गांव में पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच के बाद शवों को लोहारू के अस्पताल में भिजवा दिया गया। मृतका के मायका पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है। उन्हीं के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version