विधवा भाभी ने शादी करने से किया इनकार तो देवर ने मार दी गोली

अंबाला : विधवा भाभी पर शादी (marriage) के लिए दबाव बना रहे देवर ने गोली मारकर उसकी हत्या (murder) करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को नागरिक अस्पताल (civil hospital) में दाखिल करवाया गया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई (pgi chandigarh) रेफर कर दिया गया। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया।

छावनी के पक्की सराय इलाके की रहने वाली रचना (rachana) की शादी गाजियाबाद (gajiabad) में हुई थी। पिछले साल रचना के पति की मौत हो गई। वह तीन बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई। तभी से वह यहां अपने परिवार के साथ रह रही है। एसएचओ पड़ाव देवेंद्र सिंह के मुताबिक रचना का देवर संदीप शर्मा अपनी भाभी पर गलत निगाह रखता था और उसके साथ शादी करना चाहता था।

मगर रचना इसके लिए तैयार नहीं थी। संदीप शर्मा मंगलवार को अंबाला छावनी आया था। इसके बाद वह सीधे अपनी भाभी रचना के घर गया। यहां शादी को लेकर उसकी रचना से बहस हुई। बहस के दौरान ही उसने देशी पिस्तौल से अपनी विधवा भाभी को गोली मार दी। गोली करने के कारण बुरी तरह जख्मी हुई रचना मौके पर ही गिर गई।

इसके बाद आरोपी फरार हो गया। गोली चलने की सूचना के बाद तुरंत ही पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण रचना को पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रचना के परिजनों की शिकायत पर आरोपी संदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब उसे काबू करने की कोशिश हो रही है। एक टीम को गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया है।

Exit mobile version