Weather Update: हरियाणा प्रदेश के इन जिलों में मौसम लेगा करवट, पूर्वानुमान जारी

हिसार : Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। उत्तरी हरियाणा में शामिल चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में बदलवाई के साथ धूप भी निकल रही है। इन्ही क्षेत्रों में बूंदाबांदी के मौसम विज्ञानियों ने आसार जताए हैं। सुबह व सायं के समय तेज हवाएं चल रही हैं जिससे हल्की सर्दी भी महसूस हो रही है। हिसार में रात्रि तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। जबकि अभी तक फरवरी माह में रिकार्ड 27.1 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान रहा है। अब 23 फरवरी तक उत्तर हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 फरवरी तक राज्य के पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात मैदानी क्षेत्रों में बारिश तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। यह ईरान ईराक अफगानिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करते हैं। हर माह में पश्चिमी विक्षोभ तीन से चार आते हैं।

दिन के समय न बरतें लापरवाही

मौसम में बदलाव को देखते हुए दिन के समय गर्मी अधिक हो रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि मौसम को देखते हुए अभी लापरवाही न बरतें। क्योंकि अभी सर्दी और गर्मी दोनों मौजूद हैं। ऐसे में सीजनल बीमारियों की चपेट में लोग आ सकती है। ऐसे में इस समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। हल्की गुनगुने पानी से नहाएं। गर्म पेय पदार्थों का प्रयोग करें। ठंडे पेय पदार्थाें को अभी न प्रयोग करें।

Exit mobile version