लाइफस्टाइल
अगले कुछ घंटों में होने वाली है बारिश इन इलाकों में, मौसम विभाग अलर्ट जारी
हिसार : कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13.07.2021 @दोपहर जारी किया गया. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई इलाकों में आने वाले 2-3 घंटों में बारिश का अनुमान बताया जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में मानसून का आगमन हो गया है जिसके चलते बारिश देखी जा सकती है.
जारी पूर्वनुमान अनुसार अगले तीन घण्टों में अम्बाला,यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र,
कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत,पलवल, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम,रेवाडी, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, फतेहाबाद, हिसार व सिरसा जिलों में व इस के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवायों व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.