राजनीति

‘आज कांग्रेस या इनेलो की सरकार होती तो किसानों को कई बार मार चुके होते गोली’-अनिल विज’

चंडीगढ़।: ऐलनाबाद उप चुनावों में प्रचार के साथ ही चुनावी शोर गुल भी थम गया है। ऐसे में अब सभी राजनितिक दल अपनी अपनी जीत का दावा ठोकते दिखाई पड़ रह हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी ऐलनाबाद उपचुनावों को लेकर भाजपा का कमल खिलने का दावा किया है। इतना ही नहीं अनिल विज ने अभय चौटाला को भी निशाने पर लिया है।

Anil Vij

अनिल विज ने कहा कि जो पार्टियां खुद को किसान हितैषी बता रही हैं उन्होंने अपने समय में किसानों पर गोलियां तक चलवाई हैं। जबकि भाजपा 11 महीने से किसानों के आंदोलन के साथ संयम से निपट रही है और अगर कांग्रेस या इनेलो की सरकार होती तो अब तक कई बार गोली चल चुकी होती। विज ने कहा कि किसानों के लिए जितना हरियाणा सरकार और पीएम मोदी ने किया है उतना किसी ने नहीं किया। विज की मानें तो कुछ नकली नेता किसान के भेष में शोर मचा रहे हैं लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

प्रजातंत्र का मजाक मत बनाएं चौटाला

अभय चौटाला ने हाल ही अपने एक बयान में दावा किया है कि अगर किसान चाहेंगे तो वो शपथ नहीं लेंगे। इस बात को लेकर भी विज ने अभय चौटाला को निशाने पर लिया। अनिल विज ने कहा कि यह कोई गिल्ली डंडे का खेल नहीं कि जब चाहे इस्तीफ़ा देदो जब चाहे चुनाव लड़ लो , यह प्रजातंत्र का मजाक है। विज ने अभय चौटाला को नसीहत देते हुए कहा कि प्रजातंत्र का मजाक मत बनाएं।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का कब्जा, सरकार कर रही रास्ते खुलवाने के लिए बात

आंदोलन में किसान निरंतर सरकार पर साजिशें रचने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में किसानो के आरोपों का जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा कि सरकार किसी प्रकार की कोई साजिश नहीं रच रही। विज ने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर पूरी तरह किसानों का कब्जा है और सरकार किसानों के साथ बातचीत जरूर कर रही है ताकि लोगों के आने जाने का रास्ता खुल सके।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England