वायरल डेस्क : Salman Khan Video : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मी दुनिया के ‘भाईजान’ हैं। वह फिल्मों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। खास बात ये है कि सलमान जो भी करते हैं फैंस के बीच छा जाता है। इतना ही नहीं, कई बार तो फैंस भी सलमान खान द्वारा किए गए काम को कॉपी करते हुए नजर आते हैं और इसकी झलक कई बार देखने को मिल चुकी है। लेकिन अब सलमान खान ने जो किया, उसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल, सलमान खान ऑटो रिक्शा चलाते हुए नजर आए हैं और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस वीडियो में सलमान खान के आस-पास भारी भीड़ नजर आ रही है।

सलमान खान इन दिनों पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में हैं। यहां पर अभिनेता ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद से ही सलमान अपने फार्महाउस में आराम फरमा रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता ने पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता ऑटो रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि सलमान खान जिस ऑटो रिक्शा को चला रहे हैं उसमें सवारी भी बैठी हुई हैं। हालांकि, रिक्शा में बैठे हुए लोग सलमान खान को जानते हैं या नहीं। इस बात की जानकारी नहीं है।
इस वीडियो में ये भी देख जा सकता है कि जैसे ही लोगों को सलमान खान द्वारा रिक्शा चलाने की बात पता चली, तो हर कोई वहां पर रुक गया और सलमान खान का वीडियो बनाने लगा। इस दौरान सलमान खान काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ है, जिसमें भी वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान के इस वीडियो पर अब फैंस भी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आज इनके लिए इज्जत और ज्यादा बढ़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘खतरों के खिलाड़ी।’ एक अन्य यूजर ने सलमान खान के वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘हट जाओ सब लोग, मुझे फार्महाउस पर जाना है और सांप को कुचलना है।’ इसके अलावा भी कई फैंस ने ऐसे ही कमेंट किए हैं।
जब सलमान खान पनवेल में अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे तब उनके साथ यहां पर एक हादसा हो गया था। सलमान खान को उनके फार्महाउस में सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। सलमान को सांप ने तीन बार काटा था और ये बात अभिनेता ने ही बताई थी। हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक हैं।