रियलिटी शो इंडियाज गाट टैलेंट और हुनरबाज में छा गईं रोहतक की छोरियां, ठा दिया धूम्मा

रोहतक : रोहतक की छोरियां किसे तै कम कोणी, रियलिटी शाे इंडियाज गाट टैलेंट अर हुनरबाज में जमा धूमा ठा दिया, इब कोये टक्कर दे कै दखाओ ये कहना है नेकी राम कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं का। जी हां रोहतक की बेटियां धूम मचा रही हैं। रियलिटी शाे इंडियाज गाट टैलेंट सीजन-9 में शहर की तनिष्क डांस एकेडमी के तीन कलाकारों ने जगह बनाई है।

बाम्बफायर क्रू इन कलाकारों के ग्रुप का नाम है। तीनों कलाकारों का संबंध रोहतक से है। शालू किरार, सोनू सैनी और पूजा ठाकुर अंतिम-14 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। शो का प्रसारण सोनी चैनल पर शनिवार व रविवार को होगा। क्रू के मुख्य कोरियोग्राफर अमित सैनी हैं यह भी रोहतक से ही हैं। इसके अलावा पंकज व कलम भी कोरियोग्राफी में सहायक हैं।

शो में रैपर बादशाह और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व किरण खेर जज हैं। रोहतक की बेटियों के परर्फोमेंस से जज भी हैरान दिखते हैं। स्टैंडिंग ओवेशन तक दिया गया है। तनिष्क डांस एकेडमी के डायरेक्टर संदीव यादव ने बताया कि कलाकारों ने यहां तक पहुंचने के लिए दिनरात मेहनत की है। मुंबई में शो की शूटिंग चल रही है। अंतिम-14 तक का सफर भी आसान नहीं रहा है। डांस और स्टंट का फ्यूजन कर कलाकार एक्ट तैयार करते हैं। ऐसे में छोटी-मोटी इंजरी भी हो जाती है। जिसका असर परर्फोमेंश में न दिखे इसे लेकर भी मानसिक दबाव रहता है। दर्द के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन मंच पर लड़कियां कर रहे हैं। रोजाना करीब 10 घंटे तक प्रेक्टिस सेशन में बीत रहे हैं। जिस ग्रुप में रोहतक की कलाकार शामिल हैं। इस पूरा ग्रुप ही लड़कियाें का है। इसमें कुल 24 लड़कियां परर्फोम करी हैं। अब हर सप्ताह दो एलिमिनेशन होंगे। अंत में आखिरी दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। 

तीनों कलाकार इससे पहले भी बड़े मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं। सोनू सैनी शो के सीजन-5 की सेमिफाइनलिस्ट रह चुकी हैं। शालू किराड़ भी सोलो एक्ट प्रस्तुत कर चुकी हैं। पूजा का यह पहला सीजन है। पूजा 10वीं कक्षा की छात्रा हैं व सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। शालू और सोनू शहर के जाट कालेज की छात्राएं हैं। कोरियोग्राफर अमित सैनी, शालू किराड़ और पूजा ठाकुर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में हिस्सा ले चुके हैं। 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में विजेता रहे हैं।

केवल इंडियाज गाट टैलेंट में ही नहीं कलर्स के शो हुनर बाज में भी रोहतक के पति पत्नी अपनी टीम को लेकर पहुंचे थे और उनके शो को देख कर भी जजेस ने दांतों तले उँगलियाँ दबा ली थी। लगभग तीन सालो से मेहनत कर रहे जेडी क्रू ने जैसे ही अपना हरियाणवी डांस और एक्रोबेटिक्स का ट्विस्ट टेलेंट दिखाया तभी मिथुन दा, कर्ण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने स्टेंडिंग ओवेशन दिया था। लगातार रियलिटी शो में जा कर रोहतक का ये ग्रुप अपना हुनर आजमाता रहा है और अब कलर्स चैनल पर भी ऑडिशन में सेलेक्ट हो कर एक उपलब्धि हासिल कर ली है।

Exit mobile version