खबर हरियाणा की

गौरव हत्याकांड मामला: महापंचायत में लिया गया फैंसला, आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस काे दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा (malada) में रविवार को हुई 10 गांवों की महापंचायत में गौरव हत्याकांड (gaurav hatyakand) मामले पर चर्चा की गई। पंचायत में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई और पुलिस प्रशासन (police administration) को चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन (protest) करेंगे। मृतक गौरव (gaurav) के दादा व पिता ने बताया कि उनके बेटे की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बेटे को न्याय दिलाने के लिए यह महापंचायत (mahapanchayat) बुलाई गई। उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि उनके बेटे के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार (arrest) किया जाए।

महापंचायत में 10 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं समाज में फैलती अराजकता व असामाजिक तत्वों (anti social elements) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए महापंचायत में निर्णय लिया गया कि एक 21 सदस्यीय कमेटी (committee) बनाई जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को 1 सप्ताह का समय दिया गया है। अगर 1 सप्ताह में पुलिस गौरव हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये है मामला
9 अक्टूबर को महेंद्रगढ़ (mahendragarh) जिले के गांव बवाना (bawama) निवासी BSc स्टूडेंट गौरव यादव (18) की दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। वारदात के समय गौरव महेन्द्रगढ़ से वापस बाइक पर गांव लौट रहा था। उसे गांव मालड़ा के पास बेरहमी से पीटा गया। दबंगों ने पिटाई का वीडियो भी खुद ही वायरल (video viral) किया। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। महेद्रगढ़ की कनीना थाना पुलिस ने मास्टर माइंड रवि उर्फ लंगड़ा (ravi urf langada) सहित आधा दर्जन लोगों पर नामजद FIR दर्ज की है।

साथ ही कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस अभी तक रवि के होटल पर काम करने वाले विक्की उर्फ फुकरा (vikki urf fukra) को ही गिरफ्तार कर पाई है। 6 दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस उससे कुछ ज्यादा नहीं उगलवा पाई। न ही मुख्य आरोपियों के बारे में अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की लचरता के कारण गौरव के परिवार के साथ आसपास के गांवों के लोगों में काफी रोष है।

प्री-प्लान थी गौरव की पिटाई
महेंद्रगढ़ जिले में मॉब लिंचिंग (mob linching) के शिकार हुए गौरव की पिटाई प्री प्लान थी। जब वह महेंद्रगढ़ से बाइक पर घर लौट रहा था तो रास्ते में रवि यादव (ravi yadav) और उसके दोस्त मालड़ा गांव के होटल पर बैठकर गौरव का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने गौरव को धर लिया और होटल के पीछे ले जाकर बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता देवेंद्र (devendra) के अनुसार जब गौरव को वारदात के बाद अस्पताल (hospital) ले जा रहे थे तो उसने सारी बात बताई। गौरव ये भी बताया कि बहुत मिन्नतें करने के बाद भी रवि और उसके दोस्तों ने उसकी नहीं सुनी और बेहरमी से पीटते रहे।

बहुत जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
गौरव हत्याकांड को लेकर कनीना डीएसपी राजीव (DSP Rajeev) का कहना है कि हमारी टीमें दिन रात आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन कर रही हैं। हमारे हाथ कुछ जानकारी लगी है, जिसके हिसाब से छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England