सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस ने NIA कोर्ट में पिटीशन दायर की है। पिटीशन में उसने कहा है कि अगर पंजाब पुलिस मेरा प्रोडक्शन वारंट मांगती है तो एनकाउंटर हो सकता है। इसलिए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस को अगर पूछताछ करनी है तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए करे। इसके लिए कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया। कहा- लॉ एंड ऑर्डर राज्य पुलिस का विषय है।
वहीं, इस मामले में पंजाब पुलिस उत्तराखंड पहुंची। यहां उत्तराखंड STF के साथ 6 लोगों को हिरासत में लिय। इनमें एक आरोपी लॉरेंस गैंग का संदिग्ध शार्प शूटर बताया जा रहा है। इसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते वक्त एक कार रोककर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है।
तिहाड़ जेल में रची गई साजिश
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है।
मानसा में सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम हो गया है। डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया। जिसमें 5 डॉक्टर थे। जिसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल थे। मूसेवाला का शव कल सुबह परिजन ले जाएंगे। कल ही मूसेवाला का अंतिम संस्कार होगा। कल करीब 9 बजे मूसेवाला का अंतिम संस्कार होगा।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आई थी साजिशसूत्रों की मानें तो इसका खुलासा दिल्ली में कुछ समय पहले गिरफ्तार हुए शाहरुख ने किया है। शाहरुख ने बताया था कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस कोई बड़ी साजिश रच रहे हैं। शाहरुख ने खुद मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी भी की थी। अब हत्याकांड में इस्तेमाल हुई बोलेरो वही है, जिसका इस्तेमाल शाहरुख ने साथियों के साथ मूसेवाला की रेकी के लिए किया था। इस मामले में हरियाणा के भी कुछ गुर्गों का नाम सामने आ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दिल्ली पुलिस ने यह इनपुट पंजाब पुलिस के साथ शेयर किए या नहीं?। अगर हां तो फिर पंजाब पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी में कटौती क्यों की?।इन लोगों के नाम आए सामनेशाहरुख से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में 8 लोगों की भूमिका पर शक जताया जा रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़, लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया, मनप्रीत औलख का मैनेजर सचिन, अजय गिल, सतेंद्र काला, सोनू काजल और अमित काजला शामिल हैं। शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि उसकी गोल्डी बराड़ से सिगनल एप पर बात होती थी। शाहरुख का फोन अब दिल्ली पुलिस जब्त कर चुकी है। लॉरेंस के भी सिगनल एप पर बात करने का शक है।DGP की सफाई, मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहाDGP वीके भावरा ने सफाई दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है। वह किसी गैंगस्टर ग्रुप से जुड़ा हुआ है। उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। उनके दिल में भी मूसेवाला के प्रति बहुत सम्मान है। मूसेवाला के पिता ने कहा था कि DGP ने उनके बेटे पर गलत आरोप लगाए। वह इसके लिए माफी मांगें। इसके बाद CM भगवंत मान ने DGP को स्पष्टीकरण देने को कहा था। मान ने सुरक्षा की जानकारी लीक होने के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं।मां पूछती है शुभदीप कब आएगा? क्या जवाब दूं
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने CM भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की नाकामियों से मेरे बेटे की हत्या हुई। मूसेवाला की मां मुझे पूछती है कि शुभदीप कहां है?, वह घर कब आएगा?। मैं उसे क्या जवाब दूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा।