वारदातखबर हरियाणा की

वेल्डिंग करते समय एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट, 15 फुट दूर गिरे मैकेनिक के शरीर के हिस्से

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भूना के उपतहसील कार्यालय के नजदीक उकलाना रोड पर स्थित एक कृषि औजार बनाने वाली दुकान में गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे गैस वेल्डिंग करते समय एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बता दें कि सिलिंडर ब्लास्ट से हुए जोरदार धमाके के साथ ही मैकेनिक अजय जांगड़ा के शरीर के चिथड़े उड़ गए और करीब 15 फुट दूर दुकान से बाहर जाकर गिरा। दुकान में बैठकर हुक्का पी रहे महेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल महेंद्र सिंह को सीएचसी में दाखिल करवाया गया।
परंतु हालत नाजुक होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मैकेनिक के शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता पूर्ण चंद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

10 वर्षों से दुकान चला रहा था मैकेनिक अजय
जानकारी के अनुसार उकलाना-भूना रोड पर उप तहसील कार्यालय के नजदीक जींद जिले के गांव अलेवा निवासी 27 वर्षीय अजय जांगड़ा पिछले 10 वर्षों से जांगड़ा कृषि यंत्र मैन्युफैक्चरिंग एवं रिपेयरिंग वर्क्स के नाम से दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह अजय जांगड़ा कृषि औजार की गैस वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान ढाणी सांचला रोड निवासी 32 वर्षीय महेंद्र वर्मा हुक्का पीने के लिए दुकान में बैठ गया। कुछ देर बाद ही गैस वेल्डिंग के दौरान एलपीजी सिलिंडर से ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आए मैकेनिक अजय जांगड़ा की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महेंद्र वर्मा को जख्मी हालत में आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में दाखिल करवाया। जहां उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

गैस वेल्डिंग के दौरान एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। घटना में मैकेनिक अजय जांगड़ा की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि महेंद्र सिंह घायल था। मृतक के पिता पूर्णचंद के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। -कपिल सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England