भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया फेरबदल, देखें लिस्ट

रेवाड़ी : ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर है। रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली 78 ट्रेनों का टाइम टेबल (Time Table) बदल गया है। 5 से 10 मिनट पहले अब ये ट्रेनें रेवाड़ी (Rewari) से होकर गुजरेंगी। इसके साथ ही कोविड (Covid) के बाद से स्पेशल पैसेंजर (Special Passenger) के रूप में चलने वाली सामान्य पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) अब पहले की तरह चलेगी। ऐसे में यात्रियों को अब समय से पहले पहुंचना होगा, तभी ट्रेन पकड़ी जा सकती है।

हर साल 1 अक्टूबर को बदला जाता है समय

रेलवे प्रशासन (Railway Administration) की ओर से हर साल 1 अक्टूबर से ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाता है। इस बार भी यह बदलाव किया गया। जिसके तहत रेलवे ने अधिकतर ट्रेनों के समय (Train Time) में बदलाव किया है। रेवाड़ी स्टेशन (Rewari Station) पर आगमन और रवानगी (Arrival And Departure) के समय में 5 से 10 मिनट का बदलाव किया गया है। एक्सप्रेस ट्रेनों (Express Train) के समय में अधिक बदलाव हुआ है, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों (Passenger Train) का भी समय बदला गया है।

इसमें रेवाड़ी से चलकर जोधपुर (Jodhpur) के लिए जाने वाली ट्रेन नंबर 04824 जो कि पहले रेवाड़ी (Rewari) से दोपहर 2:50 बजे चलती थी वह अब दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी। इसी तरह सिरसा (Sirsa) से तिलकब्रिज (Tilak Bridge) जाने वाली ट्रेन दिल्ली जाते समय समय सुबह 7:50 की बजाय 7:45 बजे ही रवाना हो जाएगी। वहीं श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज (ShriGanga Nagar-Tilak Bridge) भी 6:07 बजे की बजाय 6:02 बजे रवाना हो जाएगी।

ट्रेन नंबर—————-नाम————-आगमन———-प्रस्थान

0291———अहमदाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस—–16:58———17:00

02949————–ब्रांदा-दिल्ली————9:58——–10:00 02950—————दिल्ली-ब्रांदा———–17:35——–17:37

02993————–दिल्ली-उदयपुर———-21:00——–21:02

02994————–उदयपुर-दिल्ली———-3:23———-3:25

04021—————दिल्ली-जयपुर———-23:51———12:01

04022—————जयपुर-दिल्ली———–3:54———3:57

04052———–अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी——20:50———20:52

04088————सिरसा-तिलकब्रिज————-7:25——–7:45

04311—————-बरेली-भुज ————–14:05——-14:07

04612—————-भुज-बरेली —————12:20——12:25

04321—————-बरेली-भुज —————14:05——-14:07

04322—————-भुज-बरेली—————12:20——–12:25

04539—————ब्रांदा-चंडीगढ़————सुबह 9 बजे——-9:05

04540—————चंडीगढ़-ब्रांदा—————11:15——–11:17

04645————–जैसलमेर-जम्मूतवी ———दोपहर 2:35——-2:40

04646————–जम्मूतवी-जैसलमेर———–दोपहर 1:33——1:35

04661—————बाड़मेर-जम्मूतवी————दोपहर 2:35——2:40

04662—————जम्मूतवी-बाड़ेमर————1:33 बजे——–1:35

04725————-भिवानी-मथुरा पैसेंजर———–सुबह 6:50——-7:00

04726————-मथुरा-भिवानी शाम—————6:35———-6:45

04727———–श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज—————5:35———-6:02

04811—————सीकर-दिल्ली——————6:48———–6:50

04824————रेवाड़ी-जोधपुर पैसेंजर————–00:00——-दोपहर 1:10

04833———–जयपुर-हिसार पैसेंजर—————रात:12:20——–12:40

04834—————हिसार-जयपुर——————3:45———–3:50

05013—————जैसलमेर-काठगोदाम———–शाम 7:07——–7:10

05014————–काठगोदाम-जैसलमेर————सुबह 6:23——–6:25

05623———–भगत की कोठी-कामख्या———–रात 2:30———-2:40

05715————-किशनगंज-अजमेर————-दोपहर 3:08———3:10

05716————अजमेर-किशनगंज—————शाम 5:50———5:52

09031———-अहमदाबाद-योगनगरी————–दोपहर 2:50——–2:55

09032———-योगनगरी-अहमदाबाद————–रात 12:05——–12:10

09663————पोरबंदर-दिल्ली—————-शाम 5:50———5:52

09264————-दिल्ली-पोरबंद—————-सुबह 9:44——–9:46

09269————-पोरबंदर-मुज्जफरपुर————-शाम 5:50———5:52

09270————-मुज्जफरपुर-पोरबंदर—————-2:43———-2:45

09337————इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस————सुबह 10:35——-10:40

09338————-दिल्ली-इंदौर दोपहर—————-4:20———-4:25

09403———–अहमदाबाद-सुल्तानपुर————–रात 9:50———9:56

09404———–सुल्तानपुर-अहमदाबाद————–सुबह 8:03——–8:05

09407———-अहमदाबाद-वाराणासी—————दोपहर 12:38——-12:43

09408———वाराणासी-अहमदाबाद—————-सुबह 8:03———08:05

09415———अहमदाबाद-वैष्णो देवी—————-सुबह11:05———11:15

09457————जोधपुर-दिल्ली——————सुबह 4:33———–4:35

09458————दिल्ली-जोधपुर——————रात 11:11————11:15

09565———–ओखा-देहरादून——————-सुबह 8:33————8:35

09566———–देहरादून-ओखा——————-दोपहर 3:08———–3:10

09579———–राजकोट-दिल्ली——————सुबह 8:33————8:35

09580———–दिल्ली-राजकोट——————-2:43—————-2:45

09601———-उदयपुर-निजामुद्दीन—————दोपहर12:38————-12:43

09602———-निजामुद्दीन-उदयपुर—————-दोपहर 3:08————3:10

09609———–उदयपुर-योगनगरी—————–रात 1:24————–1:26

09610———-योगनगरी-उदयपुर——————रात 2:25————–2:27

09612 व 09614—अमृतसर-अजमेर—————–रात 2:50—————2:55

09683———–अजमेर-चंडीगढ़——————रात 11:58————–12:01

09684———-चंडीगढ़-अजमेर——————–रात 2:20————–2:27

09717——–जयपुर-दौलतपुर चौक—————–रात 12:05————–12:10

09718——–दौलतपुर चौक-जयपुर—————–रात 2:15—————-2:18

09735——–फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर——————-00:00————–रात 10:35

09736——–रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर——————-00:00————–सुबह 5:45

09792———हिसार-जयपुर पैसेंजर—————–शाम 5:35—————5:42

02065——अजमेर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस———–9:58—————-10:00

02066———-दिल्ली-अजमेर———————–5:35—————5:37

02215——-दिल्ली-ब्रांदा टर्मिनस———————-10:15————–10:20

02216———–ब्रांदा-दिल्ली————————9:23—————-9:25

02372———-बीकानेर-हावड़ा———————–12:40————–12:43

02421———अजमेर-जम्मूतवी———————–7:52————–7:54

02422——-जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस——————-रात 8:20————8:25

02458——-बीकानेर-दिल्ली एक्सप्रेस———————4:17————-4:20

02481———-जोधपुर-दिल्ली————————-3:35————–3:42

02487———बीकानेर-दिल्ली————————-15:40————-15:45

Exit mobile version