भिवानी में खेतों में भैंस चरा रहे पांच व्यक्तियों पर गिरी आसमानी बिजली, 2 की हुई मौत 3 गंभीर

भिवानी : भिवानी में दिनभर से रूक-रूक कर बारिश Rain होती रही। वहीं देर शाम को ग्रामीण इलाकों Rural Areas में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान गांव देवसर Devsar में मंगलवार को तेज बारिश में खेतों में भैंस चरा रहे पांच व्यक्तियों पर आसमानी बिजली sky lightning गिर पड़ी। जिसमें 56 वर्षीय रणधीर व 38 वर्षीय रविंद्र की मौके पर ही मौत Death हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल Injured हो गए।

सभी को चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल Ch. Bansilal General Hospital में लाया गया। वहां पहुंचने पर दो व्यक्तियों को चिकित्सकों Doctors ने मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक PGI Rohtak रेफर कर दिया।

घायलों को पीजीआइ में किया रेफर

गांव देवसर निवासी 56 वर्षीय रणधीर, 38 वर्षीय रवींद्र, 55 वर्षीय रामफल, 70 वर्षीय धनपत व 45 वर्षीय सुघन अपने खेतों में भैंसों को चराने के लिए गए हुऐ थे। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हुई। आसमान में छाये बादलों में बिजली कड़कने लगी। वह पांचों के पांचों खेत में एक पेड़ के पास जाकर बैठ गए। उन्हें नहीं पता था कि उन पर काल मंडरा रहा था।

इसी दौरान सभी के ऊपर आसमानी बिजली गिर पड़ी। जिससे रणधीर व रविन्द्र की मृत्यु हो गई। जिनके शवों को चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी Ch. Bansilal General Hospital Bhiwani लाया गया। शवों को सामान्य अस्पताल के शवगृह mortuary में रखा गया है। पुलिस द्वारा दोनों शवों का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घायल रामफल, धनपत व सुघन घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक PGI Rohtak रेफर कर दिया।

Exit mobile version