वारदात

लव मैरिज के बाद पति गया विदेश, पीछे से ससुर ने पुत्रवधू के साथ किया ऐसा घिनौना काम

बराड़ा : एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही दूसरे ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की भी बात कही है। उसका आरोप है कि दहेज के लिए उसके साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2017 में उसकी सुखविंद्र सिंह के साथ लव मैरिज हुई थी। नवंबर 2017 में उसका पति सुखविंद्र नौकरी के लिए न्यूजीलैंड चला गया। आरोप कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने देने लगे। अक्टूबर 2018 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने अपने परिजनों को बताया तो उसके माता-पिता ने उसके ससुराल वालों को समझाया।

पीड़िता ने कहा कि जनवरी 2019 में उसका ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जिससे उसका जीना दुभर हो गया। दिसंबर 2019 में पीड़िता की दादी ने ससुराल के लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों की वुमैन सैल में शिकायत दी तब समझौता हुआ और वह माफी मांगकर अपने साथ ले गए। फरवरी 2020 में उसका पति उसे अपने साथ न्यूजीलैंड ले गया लेकिन वहां वह उसे प्रताड़ित करने लगा।

जिसके बाद पीड़िता जनवरी 2021 में अकेली इंडिया अपने ससुर मोहिंद्र सिंह के घर में आ गई। जहां वह तीन-चार रही। पीड़िता की माने तो इस दौरान ससुर मोहिंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। उस दौरान पीड़िता व उसका ससुर घर में अकेले थे। आराेप है कि रात को उसका ससुर उसके कमरे में घुसने लगा तो पीड़िता ने उसे धक्का देकर अपने कमरे की कुंडी बंद कर ली।

फिर अगले दिन रात को उसका ससुर बाथरूम के रास्ते से उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England