Live Video में हरियाणा के MBBS डॉक्टर खाया गोबर; गिनाये फायदे, वायरल हुआ वीडियो, देखें वीडियो

करनाल : आप ने अक्सर टीवी से लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों को गो मूत्र पीते और उसके फायदे गिनाते हुए देखा होगा। कुछ एक लोग गाय के गोबर (Cow Dung) के फायदे बताते हुए देखें और सुने होंगे, लेकिन शायद ही आप ने किसी को गाय का गोबर खाते देखा होगा।

अब इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक (Mbbs Doctor) एमबीबीएस डॉक्टर गोबर खाकर दिखाने के साथ ही उसे खाने के फायदे गिना रहे हैं। डॉक्टर साहब बता रहे हैं कि वह पिछले कई सालों से गोमूत्र और गाय के गोबर का सेवन कर रहे हैं। इसे बड़ी से बड़ी बीमारी कट जाती है। साथ ही तन और मन पवित्र हो जाता है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे (MBBS Doctor Manoj Mittal) एमबीबीएस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल बताया जा रहा है। डॉ मित्तल हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। वह यहां एक अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने गायों के बीच ही जाकर यह वीडियो बनाया है।

इस वीडियो में वह अपने भाई बहनों का जानकारी देने के साथ ही गोमूत्र और गाय के गोबर की विशेषता (Cow Dung Eating Benefits) बता रहे हैं। डॉक्टर मित्तल वीडियो में कह रहे हैं कि गाय का गोबर खाने से हमारा तन और मन दोनों पवित्र होते हैं।

शरीर में गंभीर से गंभीर बीमारियां खत्म हो जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि डॉक्टर साहब गोबर खाने के फायदे बताते हुए नीचे झुककर गाय का गोबर उठाते हैं। इसके बाद गोबर खाकर उसके लाभ बता रहे हैं। डॉक्टर का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

गाय के गोबर का रस पीने से होती है नाॅर्मल डिलीवरी

डॉक्टर मित्तल ने वीडियो में दावा किया कि गाय का गोबर खाने या उसका रस पीने से नॉर्मल डिलीवरी होती है। अगर गर्भवती महिलाएं नियमित गोबर का सेवन करें तो उनकी नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाये बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया गाय के गोबर में काफी विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर में एक या दो नहीं कई फायदे पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य रखता है।

वीडियो तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं लोग

एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा गाय का मूत्र पीने और गोबर का खाने के फायदे गिनाने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। उनके इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। इन्हीं में एक शख्स ने लिखा है कि मुझे इस डॉक्टर की डिग्री चेक करनी हैं। वहीं एक ने लिखा कि डॉक्टर साहब रोज गोबर खाते हैं, लेकिन उन्होंने वीडियो में इसके टेस्ट का जिक्र नहीं किया। इतना ही नहीं वायरल हो चुके इस वीडियो पर कई लोग डॉक्टर मित्तल से सहमत भी हैं।

Exit mobile version