खबर हरियाणा की
हरियाणा पुलिस भर्ती में चयनित में कुल 65 में से 12 जींद व 11 भिवानी से, देखें बाकी जिलों की भी लिस्ट
जींद : जींद जिले की छोरियों ने हरियाणा पुलिस Haryana Police की एसआई भर्ती SI Bharti में शानदार परिणाम हासिल कर पूरे प्रदेश में जींद का नाम रोशन किया है। 65 पदों पर हुई एसआई की भर्ती में जींद की सबसे अधिक 12 लड़कियां पास हुई हैं।

इसके अलाव दूसरे नंबर पर भिवानी रहा, जिसकी 11 लड़कियों ने यह परीक्षा पास की है। हरियाणा पुलिस के एसआई भर्ती का परिणाम SI Bharti Result शुक्रवार को जारी हुआ था। जिसमें सभी जिलों से लाखों लड़कियों ने यह परीक्षा दी थी। इसके परिणाम जींद जिले की लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान लाया है। जिसके चलते अकेले जींद से 12 लड़कियों ने यह परीक्षा पास कर जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत की मिशाल कायम की है। हालांकि जींद जिले को पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में जो मेहनत इस परीक्षा परिणाम में जींद की लड़कियों ने दिखाई है। उससे पंचकूला, गुरुग्राम जैसे विकसित जिलों को भी पछाड़ने का काम किया है।
किस जिले से कितनी लड़कियां
जिले का नाम लड़कियों की संख्या
- जींद 12
- भिवानी 11
- हिसार 07
- महेंद्रगढ़ 06
- सिरसा 04
- यमुनानगर 04
- करनाल 03
- झज्जर 02
- कैथल 02
- अंबाला 02
- फतेहाबाद 02
- गुरुग्राम 01
- मेवात 01
- रोहतक 01
- सोनीपत 01
- कुरुक्षेत्र 01
- चंडीगढ़ 01
- पंचकूला 01
- पलवल 01
- फरीदाबाद 01
जींद की इन लड़कियों का हुआ चयन
उचाना से सलोचना, पेगां से पूजा, कलौंदा खुर्द से अमरलता, डुमरखां खुर्द से सुदेश रानी, जींद की कृष्णा कॉलोनी से प्रीति, बडनपुर से सम्मी, धमतान साहिब से मनीतु, दनौदा से मनीषा, उचाना खुर्द से काफी, चंद्रलोक कालोनी से बबीता देवी, बागवनवाला से मधू और बहसुन से संतोषी देवी का चयन हुआ है।