खुशखबरी : हरियाणा समेत तीन राज्यों के लिए हरियाणा सरकार ने की अहम् घोषणा, इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

पानीपत : हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट दिया है। 22 अगस्त को हरियाणा रोडवेज बसों में महिलाओं और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सफर फ्री रहेगा। हालांकि यह नियम केवल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में ही लागू किया गया है। यात्रियों की भीड़ के देखते हुए सभी रोडवेज कर्मचारियों की छुट्‌टी रद्द कर दी गई हैं।

हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के ल� - Dainik Bhaskar

हरियाणा सरकार ने इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट दिया है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सके, इसलिए हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके 15 साल तक के बच्चों का रोडवेज बसों में सफर निशुल्क किया है।

केवल तीन राज्यों में मिलेगा लाभ

इस बार हरियाणा सरकार ने पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ तक जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और बच्चों का सफर निशुल्क किया है। इनसे अलग राज्यों में जाने वाली बहनों को टिकट लेना होगा।

21 अगस्त की रात 12 बजे से लागू होगा नियम

स्टेशन सुपरवाइजर पंकज पूनिया ने बताया कि रोडवेज बसों में सफर के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। रक्षाबंधन के लिए 21 अगस्त की रात 12 बजे से बहनों का निशुल्क सफर शुरू होगा। जो 22 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। रक्षाबंधन को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्‌टी रद्द कर दी गई हैं।

Source link

Exit mobile version