हरियाणा के इन कर्मचारियों के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत, माँगा सभी का ब्योरा, देखें जारी हुआ पत्र

चंडीगढ़ : कच्चे कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से राहत की उम्मीद है। दरअसल सरकार के किसी भी महकमे और बोर्ड-निगमों से कच्चे कर्मचारियों को नहीं हटाने के आदेश के बाद अब प्रदेश सरकार ने पिछले सात वर्षों में आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-दो के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने का ब्योरा मांगा है।

हारट्रोन के माध्यम से लगे कर्मचारियों को हटाने की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों से मांगी गई है। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों को निर्धारित फार्मेट में ग्रप सी और डी के कच्चे कर्मचारियों को हटाने का रिकार्ड भेजने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के कर्मचारी संगठन कच्चे कर्मचारियों की छंटनी का विरोध कर रहे हैं।

 

Exit mobile version