हरियाणा सरकार ने खोला कर्मचारियों के लिए खोला पिटारा, मिलेंगे 10 हज़ार रुपए एडवांस

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ग्रुप डी कर्मियों को दस हजार रुपये ब्याज मुक्त त्योहारी एडवांस देगी। दस समान किस्तों में यह राशि कर्मियों से वसूली जाएगी। इस संबंध में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव निर्देश जारी किए हैं।

पक्के के अलावा एक साल की सेवा पूरी कर चुके, दस माह आगे भी कार्य करने वाले कच्चे और तदर्थ कर्मियों को आवेदन करने पर यह एडवांस दिया जाएगा। तीन नवंबर से पहले इसकी अदायगी जरूरी है।
दस समान किस्तों में राशि वसूल करेगी सरकार, निर्देश जारी
एडवांस स्वीकृति से पहले आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) यह संतुष्टि करेंगे कि कर्मचारी भविष्य में सेवा में बना रहेगा और राशि डूबेगी नहीं।दैनिक वेतन भोगी और वर्क चार्ज कर्मी इसके पात्र नहीं होंगे।
दूसरे महकमों, बोर्ड-निगमों व निकायों में प्रतिनियुक्ति पर गए
कर्मियों को मूल विभाग यह राशि प्रदान नहीं करेगा पति-पत्नी दोनों के सेवारत होने पर एक को ही एडवांस दिया जाएगा। निलंबित कर्मी इसके पात्र नहीं होंगे।