पहली से 8वीं कक्षाओं की कैसे होंगी परीक्षाएं? बोर्ड ने जारी किया आधिकारिक पत्र, देखे यहाँ

भिवानी : हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों के लिए पहली से 8वीं कक्षाओं की परीक्षाओं संबंधी निर्देश जारी किए हैं। कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया था कि हरियाणा में इस साल पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं को बोर्ड द्वारा नहीं लिया जाएगा।

कक्षा एक सेे चार

वार्षिक परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर कर लिया जाए। डेट शीट सम्बन्धित विद्यालय द्वारा तैयार कर ली जाए। सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन उसके कक्षा अध्यापक / विषय अध्यापक द्वारा किया जाना है। इसके लिए Testing Tool मूल्याकन पत्र प्रश्न-पत्र आदि का निर्माण कक्षा अध्यापक / विषय अध्यापक द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सम्पन्न करवाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा।

प्रत्येक विद्यार्थी के मूल्यांकन उपरान्त उसके द्वारा अर्जित दक्षताओं को Skill Passbook में भरा जाएगा दोपरान्त 5% Skill Passbook की जाँच विद्यालय मुखिया / ABRC BRP ESHM द्वारा की जाएगी। Skill Passbook का मुद्रण सम्बन्धित DEEO द्वारा करवाया जाएगा तथा प्रत्येक विद्यालय को छात्र संख्या के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिये समुचित बजट सभी DEEO को उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विद्यार्थियों को जिन अध्यापकों के द्वारा पढ़ाया गया है अगले शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अगली कक्षा में भी ये विद्यार्थी उन्हीं अध्यापकों द्वारा पढ़ाये जायेंगे।परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया जाये तथा 01 अप्रैल, 2022 से नया सत्र आरम्भ कर दिया जाए।

कक्षा पांच से आठ

वार्षिक परीक्षा का आयोजन तथा मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर कर लिया जाए। कक्षा 5वीं से 8वीं की डेट शीट SCERT हरियाणा, गुरुग्राम द्वारा तैयार कर शीघ्र ही आपके साथ साझा कर दी जाएगी। उक्त परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 2022 से 27 मार्च 2022 के मध्य करवाया जाएगा। सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अप्रैल माह की 10 तारीख तक अवसर एप पर अपलोड करवा दिया जाए। प्रश्न पत्र SCERT हरियाणा गुरुग्राम द्वारा तैयार कर CD’ Soft Copies सभी DEEO’s को समय पर उपलब्ध करवा दी जायेगी। उत्तर पुस्तिका की जांच प्रत्येक विषय की समाप्त होने के तुरन्त बाद आरम्भ करवा दी जाए। परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया जाए तथा 01 अप्रैल, 2022 से नया सत्र आरम्भ कर दिया जाए।

देखें आधिकारिक पत्र

Exit mobile version