खबर हरियाणा कीसोशल मीडिया वायरल

आनंद महिंद्रा ने गोल्डन बॉय के घर भेजी चमचमाती कस्टमाइज XUV700, गोल्ड जीतने पर किया था वादा

पानीपत : महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा से किया वादा पूरा कर दिया। आनंद महिंद्रा की तरफ से महिंद्रा की नई नवेली XUV700 कार नीरज चोपड़ा के घर पहुंच चुकी है।

आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट की गई कार के साथ नीरज चोपड़ा। - Dainik Bhaskar

आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट की गई कार के साथ नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार के साथ फोटो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने जल्द ही कार चलाने की बात कही है। वहीं इस सीरीज की सबसे पहली गाड़ी सोनीपत के जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को दी गई।

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकारों ने करोड़ों रुपए के इनाम देने की घोषणा की।

नीरज चोपड़ा की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट।

नीरज चोपड़ा की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने भी नीरज चोपड़ा को नई नवेली XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया था। इस SUV को अभी तक सड़क पर नहीं देखा गया है। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाते हुए शनिवार को XUV700 को नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचवा दिया है।

लिखा है नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो
नीरज चोपड़ा के लिए गिफ्ट की गई XUV700 पर स्पेशल कस्टमाइजेशन की गई है। ब्लैक कलर की SUV पर नीरज का बेस्ट थ्रो (87.58) लिखा हुआ है। इसके साथ नीरज का थ्रोइंग पोज भी बना हुआ है।

गाड़ी पर लिखा नीरज का बेस्ट थ्रो।

गाड़ी पर लिखा नीरज का बेस्ट थ्रो।

नीरज ने किया धन्यवाद
आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट मिलने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें धन्यवाद किया है। उन्होंने स्पेशल कस्टमाइजेशन की तारीफ की और जल्द ही SUV का आनंद लेने का वादा किया है।

सबसे पहली गाड़ी सुमित अंतिल को
पैरालिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले विजेता सोनीपत के सुमित अंतिल को भी आनंद महिंद्रा ने नई महिंद्रा XUV700 गिफ्ट की है। टोक्यो में जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था।

सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और यह थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। ओलंपिक खेलों के बाद आनंद महिंद्रा ने सभी गोल्ड मेडल विनर्स को यह गाड़ी देने का ऐलान किया था। आज सुमित अंतिल को यह गाड़ी गिफ्ट की गई है, आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। नई एसयूवी Mahindra XUV700 की सबसे पहली गाड़ी सुमित को दी गई है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England