रेवाड़ी में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, आर्डर पर जाते समय हुई हत्या

रेवाडी : रविवार देर रात अंसल टाउन में डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो कर्मी को अज्ञात व्यक्ति अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे दिल्ली रेफर किया था, जहां उकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पलवल के मोहिन्द्र रविवार रात अंसल टाउन में डिलीवरी देने जा रहा था इसी दौरान गेट के पास किसी ने उसे गोली मार दी। वह अंसल के गेट पर लहुलुहान पड़ा था, जबकि उसकी बाइक सड़क पर गिरी पड़ी मिली।

वहींं पेट में गोली लगने से घायल महेंद्र का शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं मॉडल टाउन पुलिस के अलावा सीआईए ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से गोली का एक खाली खोल भी बरामद किया है। वहीं रात को ही डीएसपी मोहम्मद जमाल व एसपी राजेश कुमार खुद वारदात स्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे थे।

Exit mobile version