Weather Update Today:आज से फिर हल्की बारिश के आसार; किसानों की बढ़ीं चिंताएं

Weather Update Today : इस साल मानसून (monsoon) सीजन में राज्य में अच्छी खासी बारिश हुई है। मानसून सीजन (monsoon season) खत्म होने के बाद भी लगातार मौसम (weather) में बदलाव जारी है। बीते कुछ दिन सूखे बीतने के बाद अब दौबारा से कुछ एरिया में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (weather department) के इस अलर्ट ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अब होने वाली बारिश के फायदे की बजाय नुकसान ज्यादा होगा। एचएचू मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) के अनुसार राजस्थान के ऊपर बने एक एण्टीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन व मानसून की वापिसी से राज्य में 16 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क बने रहने की संभावना है।

इस दौरान पाश्चिमी व उत्तर पाश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 16 अक्टूबर की रात से 19 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सम्भावित कम दबाब के क्षेत्र से मौसम में बदलाव होगा। इससे राज्य के कई एरिया में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश संभावित है।

इस समय हिसार समेत राज्य के पश्चिमी व दक्षिण एरिया में सरसों बिजाई का समय चल रहा है। अगर बारिश होती है हो बिजाई की हुई फसल को नुकसान हो सकता है। इस कारण से किसान अगले तीन दिनों तक बिजाई को रोक लें और 19 के बाद मौसम साफ होने पर बिजाई शुरू कर सकते हैं। सरसों के अलावा पछेते धान व कपास के एरिया में भी इस बारिश के कारण फायदे की बजाय नुकसान ही होगा।

हरियाणा में मानसून विदा हो रहा है और इस बार प्रदेश पर मानसून काफी मेहरबान रहा। सीजन में इस बार सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। हर साल मानसून 27 सितंबर के बाद निष्क्रिय हो जाता है, लेकिन इस बार 13 दिन बाद तक यह सक्रिय रहा और अपना पूरा असर दिखा रहा है।

इस साल मानसून ने राज्य के उत्तरी हिस्से में 13 जून को प्रवेश किया, परन्तु पूरे राज्य में 13 जुलाई को सक्रिय हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। इस दौरान हरियाणा में सामान्य से 30% ज्यादा बारिश दर्ज हुई। राज्य में 571.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य बारिश 438.6 मिलीमीटर से 30 प्रतिशत अधिक है।

जुलाई में राज्य में बारिश (253.1 मिलीमीटर) दर्ज हुई, जो सामान्य (155.3 मिलीमीटर) से 68% ज्यादा है। अगस्त मास में 81.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (157.2 मिलीमीटर) से 48 % कम है। सितम्बर में 187.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 78.6 मिलीमीटर से 139% ज्यादा बारिश है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस सप्ताह में सामान्य बारिश 3.7 मिलीमीटर ही होती है।

Exit mobile version