Weather Update Haryana : मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया मौसम पूर्वानुमान, देखें

Weather Update Haryana : कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा आज @05.10.2021 @7.30 PM मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया जिसके अनुसार बताया गया कि


अरबसागर में बने एक कम दबाब का क्षेत्र व साथ में पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन व बनने से नमी वाली हवाएँ राज्य की तरफ आने से हरियाणा राज्य में उत्तर व पाश्चिमी क्षेत्रों में 2अक्तूबर से 5 अक्तूबर के दौरान बीच- बीच में हवायों और गरज चमक के साथ कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Weather Update Haryana मौसम पूर्वानुमान :– हवायों में बदलाव की संभावना को देखते हुए अगले चौबीस घण्टों में मानसूनी हवाएँ कमजोर पड़ने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में 10 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में हल्के बादल संभावित। इस दौरान पाश्चिमी हवाएँ चलने की संभावना को देखते हुए अगले तीन-चार दिनों में हरियाणा राज्य से दक्षिण पाश्चिमी मानसून की विदाई/वापिसी की परिस्थितियां बनने की संभावना बन रही है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Exit mobile version