Haryana Weather Alert : अगले 3 घंटों में होने वाली है हरियाणा के इन जिलों में बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( Chaudhary Charan Singh Haryana Krishi Vishwavidyalaya Hisar) द्वारा आज मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदनलाल खीचड़ द्वारा आज दोपहर 3:15 पर जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में बारिश (rain) की संभावना बताई गई है. इसके साथ-साथ हवाएं चलने के साथ-साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बताई गई है.

मौसम विभाग द्वारा जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 24.10.2021 @ दोपहर 3.15 बजे जारी –अगले तीन घण्टों मे यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में हवायों व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम व तेज बारिश की भी संभावना है।

Exit mobile version