मौसम की जानकारी: हरियाणा समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश, देखें क्या कहता है मौसम विभाग

Mausam Ki Jankari: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बने बदलाव का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। शिमला के आसपास जहां ताजा हिमपात हुआ है, वहीं हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। यही नहीं 28 फरवरी 2022 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है, जिससे उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार समेत तमाम राज्यों में बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

वर्तमान सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से शनिवार को हरियाणा और एनसीआर- दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 27 फरवरी रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से कई स्थानों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और गुड़गांव और एनसीआर दिल्ली पर तेज़ हवाओं के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि देखी गई और खेतों में फसलों की तबाही का मंजर देखने को मिला। अभी मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा व दिल्ली एनसीआर पर बना हुआ है। 27 फरवरी रविवार को शाम तक यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी।

आईएमडी के मुताबिक 28 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ बनने से 3 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। 02 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई है।

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

दिल्ली में बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ है, जो कि सामान्य तापमान से -2 डिग्री कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियज दर्ज हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली एनसीआर में 27 फरवरी से एक मार्च तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन दो मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version