PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर भड़के विज, पंजाब की चन्नी सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के प्रजातंत्र वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रजातंत्र है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि प्रधानमंत्री को अपनी बात कहने के लिए चौक-चौक पर रोक लिया जाए। जो सरकार पीएम की सुरक्षा नहीं कर सकती, उससे निकम्मी सरकार नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का स्पष्टीकरण है कि प्रजातंत्र में कोई भी प्रधानमंत्री का रास्ता रोककर उनसे बात कर सकता है, लेकिन यह उनका स्पष्टीकरण नहीं बल्कि उनकी स्वीकारोक्ति है कि इस षड्यंत्र में उनकी संलिप्तता है।

विज ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती प्रांत है और वहां पर ऐसी अक्षम सरकार होना, यह देश के लिए एक रिस्क और खतरा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार आज वहां बैठी है, जो अपने देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती है।

कोरोना को लेकर तैयारियां पूरी

अनिल विज आज पंचकूला में सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने चिकित्सकों से कोविड प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान विज ने कहा कि कोरोना की पिछली लहर में ऑक्सीजन की दिक्कतें आई थी। सब अस्पतालों में पीएस प्लांट लगाने का निर्णय लिया था। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 84 ॉक्सीजन प्लांट फंक्शनल है। प्राइवेट में 54 चालू हैं। हरियाणा अब ऑक्सीजन में आत्म निर्भर है। विज ने कहा कि तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। अभी लोग होम आइसोलेशन है। हमारी तैयारियां पूरी है।

Exit mobile version