लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रेनू भाटिया बनी हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन, जारी हुए आदेश

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने भाजपा नेत्री एवं फरीदाबाद निवासी रेनू भाटिया को तुरंत प्रभाव से हरियाणा राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। भाटिया लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और वह फरीदाबाद नगर निगम की डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं।

सोमवार को जारी आदेशों में भाटिया की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। इससे पहले महिला आयोग के चेयरपर्सन का कार्यभार आयोग की वाइस चेयरमैन प्रीति भारद्वाज देख रही थीं। अब प्रीति भारद्वाज को राज्य महिला आयोग का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। रेनू भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और अपने इलाके के मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ-साथ सभी राजनेताओं का आभार व्यक्त किया है। रेनू भाटिया ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी और इमानदारी मेहनत के साथ काम करेंगी।

हरियाणा सरकार ने श्रीमती रेनू भाटिया को राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/MpJTOClla7

— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 17, 2022

Exit mobile version