हरियाणा के 15 जिलों में अगले 3 घंटों में होगी मध्यम से तेज बारिश, मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें अलर्ट

हिसार : हरियाणा में अगले 3 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई गई है। हरियाणा में गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है और प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून दोबारा पहुंच चुका है। रविवार को भी कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, भारत मौसम विभाग द्वारा अल्प अवधि मौसम पूर्वानुमान आज 22 अगस्त 2021 शाम 3:20 को जारी किया गया। जिसके अनुसार हरियाणा के कई भागों में अगले 3 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो अगले कुछ घंटों के दौरान फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद, कैथल, करनाल, अंबाला, पंचकूला तथा चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।

इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र, पानीपत, गनौर, गोहाना, राजौंद, नरवाना, जींद, कैथल, सोनीपत समेत प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 23 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना बताई गई है। पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश से भी तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Exit mobile version