Rain Chances: हरियाणा सहित इन राज्यों में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 5 दिन बारिश की संभावना

नारनौल : Rain Chances : वर्तमान में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है और सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। परंतु उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कई दिनों के बाद हल्की बारिश की गतिविधियां वापिस लौटेंगी। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मई के अंत में हुई बारिश के बाद से मौसम साफ औऱ शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में पारा अधिकतर जगहों पर 43℃ से 47.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। लेकिन अब जल्द ही राहत की बौछारें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में देखने को मिलेंगी जिससे तापमान में गिरावट से आमजन को राहत मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।

Rain Chances
Rain Chances

हरियाणा के इन स्थानों पर होगी बारिश

10 जनू को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है। जिसकी वजह से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन या हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होने की संभावनाएं बन रही हैं और साथ ही दो विपरीत हवाओं के मिलन से इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी और पछुआ व दक्षिणी पूर्वी हवाओँ के टकराव से एक ट्रफ उत्तर पंजाब से लेकर उत्तर हरियाणा, यूपी के तराई क्षेत्र, बिहार, पश्चिमी बंगाल तक बनेगी। जिस कारण हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में प्री मानसून गतिविधियां हल्की बूंदाबांदी/बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही शेष हरियाणा के कुछ स्थानों पर और एनसीआर दिल्ली में भी बिखराव के रूप में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा एक अन्य सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को 16 जून के आसपास प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

10 जनू को आने वाले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में 10 से 14 जून के बीच अलग अलग जगहों पर बारिश होगी। 10 से 14 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश औऱ उत्तर राजस्थान में दोपहर बाद के घंटों में गरज़/चमक व आँधी के साथ अलग-2 जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी।

कुछ जगहों पर सक्रीय बादलो का निर्माण भी होगा, जिसके कारण आंधी के साथ तेज़ बारिश व ओले गिरने की घटनाएं भी देखने को मिलेगी। वहीं वर्तमान में मानसून 2022 ने अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी औऱ पश्चिम बंगाल सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में दस्तक दे दी है। मानसून अब एक बार फिर से सक्रिय होने की स्थिति में आ चुका है। अगले 24 से 48 घंटों में मानसून के गोवा, उत्तरी कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों और बिहार के उत्तर-पूर्वी इलाकों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई है।

Exit mobile version