HSSC Constable Exam लीक मामले में नरेंद्र को 1 करोड़ रुपए में आंसर-की बेचने वाला खांडा खेड़ी का युवक गिरफ्तार

कैथल : HSSC Constable Exam सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने से प्रतिभागियों में गुस्सा है। मंगलवार को करनाल, रेवाड़ी समेत कई जिलों में युवक-युवतियों ने रोष जताया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकारी भर्तियों का समय निर्धारित किया जाए। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हिसार के नरेंद्र को एक करोड़ रुपए में आंसर-की बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है।

सोनीपत| सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने से प्रतिभागियों में गुस्सा है। मंगलवार को करनाल, रेवाड़ी समेत कई जिलों में युवक-युवतियों ने रोष जताया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकारी भर्तियों का समय निर्धारित किया जाए। - Dainik Bhaskar

 

नरेंद्र को आंसर-की बेचने का आराेपी हिसार के जिले के खांडा खेड़ी गांव का 36 वर्षीय व्यक्ति है। पुलिस की टीमें कई दिन से उसकी तलाश में लगी थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को पुलिस ने उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस खांडा खेड़ी के युवक की पहचान उजागर नहीं कर रही।

इस पर कैथल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही, क्योंकि दूसरे आरोपियों को फायदा पहुंच सकता है। जल्द ही पूरा खुलासा करेंगे। सूत्रों के अनुसार खांडा खेड़ी गांव के जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। उसकी लंबी पहुंच है। रिमांड के दौरान पुलिस भी यही पता लगाने का प्रयास करेगी कि उसको आंसर-की किसने उपलब्ध करवाई और उसने आगे किस-किस को बेचा। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

अब तक 14 गिरफ्तार, सरगना अब भी फरार

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें 6 लोगों काे पुलिस ने 7 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 7 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। अब खांडा खेड़ी के युवक की गिरफ्तारी के बाद कुल आरोपियों की अब तक संख्या 14 हो गई है। अभी तक गिरोह का मुख्य सरगना पकड़ से बाहर है।

करनाल पुलिस ने पकड़ा सिपाही लोकेश, 3 दिन के रिमांड पर लिया

करनाल, हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। लोकेश पुत्र सूरज भान वासी खुबडू रोड गन्नौर सोनीपत को देर रात को करनाल से गिरफ्तार किया। आरोपी लोकेश का नाम फरार मुख्य आरोपी प्रवेश के साथ उस दिन हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी में मौजूद होने व घटनाक्रम में शामिल होना पाया गया था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोकेश भी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर फरीदाबाद के एक थाने में तैनात है। आरोपी लोकेश व प्रवेश ने हरियाणा पुलिस की ट्रेनिंग एक साथ की थी, जिसके चलते दोनों में जान-पहचान थी। रोनक की जगह पेपर देने वाला आरोपी विक्की, आरोपी लोकेश का पड़ोसी है। जिसने विक्की का संपर्क आरोपी प्रवेश से कराया था। आरोपियों की प्रवेश से 6-6 लाख रुपए में परीक्षा पास करवाने के लिए सौदा तय हुआ था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से 3 दिन के रिमांड लिया है।

‘हरियाणा सरकार’ लिखी गाड़ी लोकेश के पिता के नाम

9 अगस्त को पेपर वाले दिन बोलेरो गाड़ी लेकर युवक फरार हो गए थे। यह गाड़ी लोकेश के पिता के नाम है। गाड़ी पोल्यूशन बोर्ड में किराए पर लगाई हुई है। इसलिए इस पर हरियाणा सरकार लिखा था। जल्द गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान लोकेश से अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, जो पेपर लीक करने में शामिल थे।

 

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Exit mobile version