हरियाणा में इनेलो को मिला एक और पार्टी का साथ, अनिल विज ईमानदार- बोले अभय चौटाला

चंडीगढ़ : हरियाणा के चंडीगढ़ में आज एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला एकमात्र ऐसे विधायक हैं जिन्होंने किसान हित में अपने पद से त्याग दे दिया और आंदोलन में किसानों के साथ खड़े हैं।

इनेलो नेता के इस त्याग के प्रति उनकी सकारात्मक सोच से प्रभावित होकर उन्होंने इनेलो का साथ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसान मजदूर और गरीब का दर्द समझने वाला अगर कोई है तो वह है अभय सिंह चौटाला।

अनिल विज इमानदार व्यक्ति

अभय चौटाला ने अनिल विज के बारे में कहा कि अनिल विज ईमानदार व्यक्ति हैं और वह ईमानदारी से पेपर लीक मामले में बच्चों को न्याय दिलवाना चाहते हैं। लेकिन उनकी बात सुनने वाला भाजपा जजपा गठबंधन सरकार में कोई नहीं है। यदि इसकी जांच भी सीबीआई से करवाई जाए तो इसकी आंच मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। गौरतलब है कि अनिल विज पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने के पक्षधर थे। लेकिन दुष्यंत चौटाला ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने से इनकार कर दिया।

मीडिया कर्मियों के साथ किया व्यवहार गलत- अभय चौटाला

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा मीडिया कर्मियों को विधानसभा में रोका गया जो कि उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा प्रेस के लोगों के साथ किया गया दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कर्मचारी और 90 विधायक बैठ सकते हैं तो मीडिया कर्मी क्यों नहीं?

पेपर लिक मामले में संबंधित अधिकारियों पर दर्ज़ होनी चाहिए एफआईआर

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन के पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक होता है तो उसमें एचपीएससी, एसएससी या फिर शिक्षा बोर्ड की जिम्मेदारी होती है। जिसमें बोर्ड अध्यक्ष, सचिव और कॉन्फिडेंस असिस्टेंट शामिल हैं। यदि पेपर लीक होता है तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्योंकि बोर्ड के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री द्वारा चुना जाता है इसलिए वह भी बराबर के जिम्मेदार है.

विधानसभा सत्र को बढ़ाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले 6:00 बजे का इंतजार भी नहीं करते और वहां से भागने की सोचते हैं। सिर्फ अखबारों में खबर छपवाने के लिए सत्र को बढ़ाने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह विधानसभा में थे तो वह अड़ कर समय को बढ़वा लेते थे।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पर दर्ज किया जाए मौत का मुकदमा

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में हुई ऑक्सीजन की कमी से मौतों का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों नहीं हजारों लोगों की मौत हुई है और मुख्यमंत्री इस बात से साफ इनकार करते हैं। यह प्रदेश की जनता के साथ किया गया भद्दा मजाक है। इन लोगों की मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री है। इनके खिलाफ मौत का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

 

Exit mobile version