“कोई आए तो लठ मारना, उसका सिर फूटा होना चाहिए”-किसानों पर लाठीचार्ज के बीच SDM का वीडियो वायरल

करनाल : भारतीय जनता पार्टी के आज करनाल प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसी दौरान एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट जो अपने अधिकारियों को सख्ती बरतने के आदेश दे रहे हैं, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह काफी ट्रेंड कर रहा है और कई विपक्षी नेताओं ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।

लाठीचार्ज का आदेश देते हुए एसडीएम करनाल। - Dainik Bhaskar

लाठीचार्ज का आदेश देते हुए एसडीएम करनाल।

वीडियो में यह बताया जा रहा है कि एक अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस वालों को सख्ती बरतने के आदेश दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस वालों को कहा – “मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं यह नाका नहीं टूटना चाहिए जो भी आए उस पर लठ मारो यहां से आने वाले का सिर फूटा हुआ होना चाहिए।”

यह बोले एसडीएम वीडियो में
वीडियो में दिखाया गया है कि अधिकारी कह रहे हैं कि, सिम्पल है, जो भी यहां से (बैरिकेड की तरफ इशारा करके) कोई नहीं जाना चाहिए। जो जाए उसका सिर फोड़ दो, मैं डयूटी मजिस्ट्रेट हूं। सीधे लठ मारना, कोई डाउट। मारोगे।
जवाब में पुलिस वालों की आवाज आई- जी सर।

अधिकारी कहते हैं कि, सीधे उठा-उठा कर मारने पीछे। कोई डाउट नहीं है। कोई डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। क्लीयर है। ये नाका किसी भी हालत में लीक नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में 100 की फोर्स पीछे है। कोई इश्यू नहीं है। ठीक है। हम पूरी रात नहीं सोए है। दो दिन से डयूटी कर रहे हैं। यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए। जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।

Exit mobile version