Big Breaking : करनाल में किसानों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से भड़के चढूनी, माहौल हुआ तनाव भरा, देखें वीडियो

करनाल : करनाल में किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा बसताडा टोल पर किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा बैठक का आयोजन किया, जिसके चलते करनाल पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में घुसने के रास्तों पर बैन लगाया हुआ था। इसलिए किसान शहर के अंदर नहीं घुस पाए।

इसके बाद किसानों ने नेताओं को वहीं पर रोकने की तैयारी कर ली और टोल की एक-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी सभी को बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा विरोध कर रहे किसानों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं माने और टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा।

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेत में भागते हुए भी नजर आए। बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज से भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया और कहा कि पुलिस द्वारा करनाल में किसानों का प्रवेश बंद कर दिया गया। बसताड़ा टोल पर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें घायल किया गया जो सरासर गलत है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस लाठीचार्ज के विरोध स्वरूप किसान जहां भी हो सड़कों पर जाम लगा दें। आगे के आदेशों तक जाम जारी रखें। टोल पर भी जाम लगाया जाना चाहिए। किसान नेता के आह्वान पर हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

Exit mobile version