हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी का ऐलान- एंट्रेंस टेस्ट में 90 प्रतिशत नंबर आने पर नहीं ली जाएगी फीस

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा नेशनल एंट्रेंस कम स्कॉलरशिप टेस्ट लांच किया गया, जिसके तहत टेस्ट में 90 प्रतिशत अंक लाने पर विद्यार्थी की 100 प्रतिशत फीस माफ होगी।

 

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. आरएस बावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 9 वर्ष पहले विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। इस विश्वविद्यालय का 65 देशों के 308 विश्वविद्यालयों से समझौता है। हर साल 1200 विद्यार्थी विश्वविद्यालय के माध्यम से अन्य देशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं।

बावा ने बताया कि 28 विश्वविद्यालयों से ऐसा समझौता है जिसके तहत 2 वर्ष की पढ़ाई चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में और 2 वर्ष की पढ़ाई अन्य देशों में करने पर उसी देश से डिग्री प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विदेशों में जाकर पढऩे व नौकरी कार्य करने वालों के लिए यह सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कोविड के बावजूद विश्वविद्यालय में 753 कंपनी आई और 36 लाख का पैकेज मिला। हरियाणा में 1140 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में जगह मिली।

बावा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जहां सैनिकों के परिवारों, कोविड वेरियस, अध्यापकों के बच्चों को 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाती है। वहीं पत्रकारों के बच्चों को भी 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाती है और हर साल विश्वविद्यालय द्वारा 33 करोड़ की स्कॉलरशिप दी जाती है।

Exit mobile version