हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की बिगड़ी सेहत, ऑक्सीजन लेवल गिरा

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अचानक तबीयत खराब हो गई। कल सुबह ही उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार शुरू कर दिया गया।

बता दें कि कल सुबह अचानक से स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम पहुंची तो देखा गया कि ऑक्सीजन का स्तर गिरा हुआ है। जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया जा सका।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र भी कल से शुरु हो गया था। इसी सिलसिले में जब कल स्वास्थ्य मंत्री अपने दफ्तर में बैठक में मौजूद थे, तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उस समय अनिल विज ने ऑक्सीजन लगाई और दफ्तर गए थे।

गौरतलब है कि अनिल विज हरियाणा में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए सबसे पहले आगे आए थे। इसके बाद उनको कोरोनावायरस का संक्रमण भी हुआ था। लेकिन उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी.

Exit mobile version