राम रहीम को Z प्लस सिक्योरिटी देने पर हरियाणा के CM खट‍्टर ने कही ये बड़ी बात

चंडीगढ़ : फरलो पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda ) प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim ) को जेड प्लस सिक्योरिटी ( Z Plus Security ) दी गई है। एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज के कमिश्नर को पत्र लिखा गया है जिसमें बताया कि राम रहीम को खालिस्तानी समर्थित आंतकवादियों से खतरा है। सजा होने से पहले भी राम रहीम को सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी हुई थी।

वहीं गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा देने के विषय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ( Chief Minister Manohar Lal Khattar ) ने कहा कि व्यक्ति को कितना सिक्योरिटी थ्रेट है उस हिसाब से सिक्योरिटी दी जाती है, उसकी सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। कैदी जेल में रहे या फरलो पर बाहर रहे उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। कैदी को उसके जुर्म की सजा मिल गई है जब तक सजा रहेगी तब तक उसे जेल में ही रहना होगा, जेल की सिक्योरिटी अलग होती है।

सीएम ने कहा कि फरलो का सब कैदियों को अधिकार होता है, वह अपने अधिकार के अनुसार बाहर आता है। हमारे पास इस तरह की इनपुट थी कि गुरमीत राम रहीम को जितना जेल जाने से पहले थ्रेट था उतना ही आज भी है, इसलिए उसको सिक्योरिटी देना सरकार का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस बारे में रिव्यू किया जाएगा तब किसी तरह की थ्रेट वाली बात सामने नहीं आएगी सिक्योरिटी नहीं दी जाएगी।

Exit mobile version