हरियाणा में हांसी बनेगा नया जिला, सिवानी को जोड़ा जाएगा हिसार में, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

हिसार : पुलिस जिला हांसी को जल्द ही प्रशासनिक जिला (administrative district) घोषित किया जा सकता है। इस बारे में जल्द ही नोटिफिकेशन (Notification) जारी हो सकता है। हांसी अलग जिला बनने के बाद हिसार का एरिया काफी छोटा बच जाएगा। पूर्ति के लिए सिवानी को भिवानी (bhiwani) से हटाकर हिसार (hisar) में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा भिवानी जिले के बवानीखेड़ा (bawanikhera) एरिया के कुछ गांवों को भी नए जिले हांसी में शामिल करने का प्रस्ताव है।

हिसार स्थित जिंदल ज्ञान केंद्� - Dainik Bhaskar

हिसार स्थित जिंदल ज्ञान केंद्

संभावित बदलावों के बाद प्रदेश में कभी सबसे बड़े जिले का रूतबा रखने वाले हिसार एक छोटा सा जिला बनकर रह जाएगा। सिवानी को हिसार में शामिल करने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल (cm manohar lal khattar) ने 10 जुलाई 2017 को की थी। हांसी नया जिला बनने व सिवानी को हिसार में शामिल कर देने के बाद हिसार का ज्यादातर एरिया रेतिला व सूखाग्रस्त (sandy and dry) वाला ही बच जाएगा। इसके अलावा नए जिले में सिर्फ आदमपुर, सिवानी, अग्रोहा ही छोटे कस्बे होंगे।

हिसार शहर

क्यों किया जा रहा है सिवानी को हिसार में शामिल

वर्तमान में सिवानी भिवानी जिले में शामिल है और जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है जबकि हिसार करीब 32 किलोमीटर। वहीं भिवानी का मंडल रोहतक बनाया गया है। जो सिवानी से करीब 120 किलोमीटर दूर है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं (education and health services) के मामले में भी सिवानी हाइवे के जरीए 30 मिनट की दूरी पर हिसार से जुड़ा हुआ है, लेकिन भिवानी तक जाने के लिए सीधा मार्ग तक नहीं है।

इससे पहले सन 1966 से लेकर 1978 तक सिवानी हिसार जिला में शामिल रहा। लेकिन 1979 से लेकर 1990 तक भिवानी में शामिल कर दिया गया। 1991 से एक बार फिर सिवानी को हिसार में 5 साल तक शामिल कर दिया गया। जिसके तत्कालीन सीएम बंसीलाल (Bansilal) ने सिवानी को भिवानी से जोड़ दिया। एक बार फिर लोगों को आस जगी है कि सिवानी मंडी (siwani mandi) को फिर से हिसार के नक्शे में जोड़ा जाएगा।

हांसी कभी अंग्रेजों के जमाने में जिला हुआ करता था और हिसार हांसी के अधीन था। वर्तमान में हांसी सिर्फ एक अलग पुलिस जिला है। नए जिले हांसी में उकलाना, बरवाला, नारनौंद व भिवानी के बवानीखेड़ा का एरिया शामिल होगा। हांसी को अलग जिला बनाने के लिए लोग कई सालों से मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग पर वर्ष 2017 में नए जिले का नक्शा भी तैयार कर दिया गया था लेकिन आखिरी चरण पर काम रुक गया था।

हांसी स्थित पृथ्वी राज चौहान का किला

अब तक हिसार जिले में ये हो चुके हैं बदलाव

अंग्रेजों के राज में दिल्ली क्षेत्र के अधीन तीन जिले होते थे जिन्हें सेंट्रल, साउदर्न वेस्टर्न जिलों के नाम पुकारा जाता था। वेस्टर्न जिले में भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद रोहतक का क्षेत्र होता था। 1861 में हिसार को जिले का दर्जा दिया गया। सबसे पहले हिसार से भिवानी के रूप में 22 दिसंबर, 1972 को अलग जिले का गठन हुआ। 1974 में जींद जिला बनाया गया तो हिसार जिले का कुछ हिस्सा जींद में जोड़ दिया गया। एक सितंबर 1975 को सिरसा का गठन किया तो वो भी हिसार जिले में से ही किया गया। 15 जुलाई 1997 में हिसार जिले से एक नए जिले का गठन हुआ जिसे फतेहाबाद जिले के रूप में जानते है।

Exit mobile version