अपनी नौकरी पाने को दर-दर भटकने को मजबूर युवक ने लगाई न्याय की गुहार, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

अम्बाला : अम्बाला शहर में कुछ समय पहले कॉन्ट्रैक्ट बेस पर बतौर ए. एल. एम. के पद पर काम करने वाले विजय कुमार पुत्र श्री जगीर चन्द आज बेरोजगार हैं। अपनी खोई नौकरी पाने को विजय ने मुख्यमंत्री खट्टर तक को गुहार लगाई है। विजय ने सीएम विंडो में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। विजय गांव जड़ोत तहसील डेराबसी जिला एस. ए. एस. नगर मोहाली- पंजाब के रहने वाले हैं।

विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने सब डिवीजन मॉडल टाउन, बलदेव नगर कम्पलेन्ट सैन्टर, अम्बाला शहर में कॉनटरेक्ट बेस पर बतौर ए. एल. एम. के पद पर सन् 2015 में ज्वाइन किया था। लेकिन दिनांक 15.10.2021 को सुखबीर सिंह एक्शन ऑप्रेशन डिवीजन, अम्बाला शहर के आदेशानुसार विशाल प्रभाकर जे.ई. साहब ने उन्हें नौकरी से हटा दिया और ड्यूटी पर आने से मना कर दिया।

विजय ने बताया कि उन्होंने जेई, एसडीओ से लेकर एक्शन महोदय को कई बार हाथ जोड़कर प्रार्थना की, लेकिन इन्होंने उनकी एक भी बात नहीं सुनी और अक्तूबर के महीने की 15 दिन की तन्खवाह भी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि विभाग में केवल सकिल्ड पोस्ट है, अन-सकिल्ड पोस्ट नहीं है बावजूद इसके अन-सकिल्ड वर्कर भी यहां काम पर लगे हुये हैं।

विजय का कहना है कि बिना रोजगार के उन्हें अपना घर-परिवार चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। विजय ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें दोबारा से नौकरी पर रख लिया जाये।

Exit mobile version